फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख के जेवरात से भरा बैग ट्रेन से चोरी, दिल्ली में रुकी थी गाड़ी

Tue, 03 Dec 2019 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social media
विज्ञापन

भोपाल से अंबाला जा रही एक ट्रेन की बोगी से महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने, चांदी और हीरे के 40 लाख के जेवरात व अन्य सामान था। घटना के समय ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रुकी थी। महिला की शिकायत पर नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गरिमा अंबाला सिटी की रहने वाली है। रविवार को वह शिरडी-कालका सुपर एक्सप्रेस से भोपाल से अंबाला जा रही थी। वह भोपाल से ट्रेन में बैठी थी। ट्रेन रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर आकर रुकी। गरिमा ने देखा कि उसका ट्रॉली बैग गायब है। 

गरिमा का कहना है कि किसी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही उसके ट्रॉली बैग को चुरा लिया। बैग में कपड़ों के अलावा जेवरात थे। उसने तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफार्म व स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें