फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां की बर्थ-डे पार्टी में थे 38 लोग, पी रहे थे हुक्का, मालिक  और मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अनलॉक-1 के पहले ही दिन पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक रेस्तरां में सामाजिक दूरी के प्रतिबंध के जमकर उल्लंघन किया जा रहा था। यहां एक बर्थ-डे पार्टी में भीड़ जमा थी और हुक्का भी सर्व किया जा रहा था। 

विज्ञापन


सूचना मिली तो पुलिस ने छापा मारकर रेस्तरां मालिक अक्षय चंदा, मैनेजर मनोज कपूर और पार्टी के आयोजक मन्नान माजिद और मो. आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि राजौरी गार्डन के नजफगढ़ रोड स्थित विशन एन्क्लेव में कुबीट्स रेस्तरां में सोमवार शाम को पार्टी चल रही थी। गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने शोर-शराबा सुना तो झांककर देखा। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने रेस्तरां में झांककर देखा और अधिकारियों को सूचना दी। छापेमारी के दौरान रेस्तरां में कुल 38 लोग पार्टी में शामिल मिले। इस दौरान न तो सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। 

इसके बाद मालिक, मैनेजर और आयोजकों को गिरफ्तार कर सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। अनलॉक-1 में किसी रेस्तरां में नियम तोड़ने का यह पहला मामला था।

विज्ञापन

बाल सुधार गृह से भागा नाबालिग चोरी में पकड़ा गया

दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह में गार्ड से मारपीट कर भागे एक नाबालिग को नांगलोई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में सहयोगी के साथ पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने दस मोबाइल, नकदी, जेवरात व अन्य सामान बरामद किया है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ए. कोन ने बताया कि 8 मई को नांगलोई के त्यागी विहार में एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। अतिरिक्त थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में नांगलोई थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। सूचना मिली कि नांगलोई निवासी हेमंत उर्फ गिन्नी चोरी के मामले में शामिल है। पुलिस ने हेमंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। 

उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि दो सहयोगियों के साथ उसने चोरी को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा। जांच में पता चला कि यह नाबालिग दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह में बंद था। 23 अप्रैल को 11 सहयोगियों के साथ मिलकर गार्ड से मारपीट कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें