फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर से 38 लाख चोरी कर मौजमस्ती करने निकली लड़कियां

Mon, 02 Nov 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे बदलते सामाजिक परिवेश का परिणाम कहें या फिर सिमटते पारिवारिक रिश्तों का असर। अपने ही घर से 38 लाख रुपये चोरी कर नौवीं कक्षा की छात्रा अपनी तीन सहेलियों को लेकर मौज मस्ती और घूमने फिरने देहरादून पहुंच गईं।
विज्ञापन


एक ही इलाके से चार लड़कियों के गायब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जामिया नगर थाना पुलिस ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद चारों छात्राओं और उनके कब्जे से 37 लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे।

दिल्ली पुलिस अब इन छात्राओं की काउंसलिंग करवाने जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर इमरान(बदला हुआ) जामिया नगर में रहता है।
विज्ञापन

चोरी के बाद अचानक गायब हुई लड़कियां

उसने कुछ दिन पहले 38 लाख रुपये का प्लॉट बेचकर रकम पलंग की दराज में रखी थी। ये रकम इमरान की 15 वर्षीय बेटी जबरीन (बदला हुआ नाम) ने देख ली थी। उसने ये रकम चुरा ली और अपनी एक सहेली को दे दी।

इमरान ने रुपये चोरी होने पर पड़ोस की महिला पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जामिया नगर थाने में दर्ज कराई। जामिया नगर थानाध्यक्ष मंगेश त्यागी की टीम मामले की जांच कर रही थी कि 29 अक्तूबर को फिर जामिया नगर थाने पहुंचा।

उसने अपने बेटी जबरीन के अपहरण होने की शिकायत थानाध्यक्ष को दी। कुछ दिन में तीन और परिजन जामिया नगर थाने अपनी-अपनी बेटियों के गायब होने की शिकायत लेकर जामिया नगर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

रॉयल शूइट में ठहरीं थी लड़किंया

चार लड़कियों के गायब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस टीम को शुरूआती जांच में चारों छात्राओं के सहेली होने और ओखला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने की बात पता चली।

थानाध्यक्ष मंगेश त्यागी ने तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि एक टैक्सी स्टैंड से टैक्सी व उसका चालक सतीश गायब है। इस टैक्सी चालक का पता लगाने पर उसकी लोकेशन देहरादून में मिली।

एसआई चंदन, सिपाही नजाकत व सुरेंद्र की टीम ने सतीश की निशानदेही पर चारों छात्राओं के साथ नकदी देहरादून से बरामद ली। सभी छात्राएं देहरादून के सुभाष नगर स्थित सॉफ्टल प्लाजा होटल में रॉयल शूइट किराए पर लेकर ठहरीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें