डीडीए के अनुसार उसकी आवास योजना के तहत चार दिन में तीन हजार से अधिक फ्लैट बुक हो चुके है। योजना के तहत 31 मार्च तक फ्लैट बुक कराए जा सकेंगे। इस योजना में करीब 30 हजार फ्लैट शामिल किए गए हैं।
डीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना के तहत फ्लैट बुकिंग कराने में लोग रुचि ले रहे हैं। बीते चार दिन में 10 प्रतिशत से अधिक करीब 3700 फ्लैट बुक हो गए है। डीडीए का मानना है कि योजना में शामिल किए गए सभी फ्लैट बुक हो जाएगे।
विज्ञापन
डीडीए के अनुसार उसकी आवास योजना के तहत चार दिन में तीन हजार से अधिक फ्लैट बुक हो चुके है। योजना के तहत 31 मार्च तक फ्लैट बुक कराए जा सकेंगे। इस योजना में करीब 30 हजार फ्लैट शामिल किए गए हैं। डीडीए अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि फ्लैट बुक कराने का सिलसिला तेज होगा। दिसंबर माह के अंत तक अधिकतर फ्लैट बुक होने की संभावना है। योजना के तहत सबसे अधिक नरेला के फ्लैट बुक कराने में लोग रुचि ले रहे है। इस मामले में उनकी दूसरी प्राथमिकता द्वारका के फ्लैट है। दरअसल द्वारका की तुलना में नरेला के फ्लैट सस्ते है।
डीडीए की इस योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैट मिलेंगे। इस कारण बड़ी संख्या में लोग फ्लैट बुक कराने के लिए आगे आ रहे है। इस आवासीय योजना के नए नियम के तहत दिल्ली में 67 वर्ग मीटर या इससे छोटे आकार का फ्लैट या प्लॉट वाले लोग भी फ्लैट बुक करा सकते है। इससे पहले ऐसा प्रावधान नहीं था। पहले केवल वह लोग ही फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते थे जिनके पास दिल्ली में संपत्ति नहीं थी।