सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 37 और जवान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद संक्रमण की चपेट में आए जवानों की तादाद बढ़कर 54 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार नये मामले दिल्ली पुलिस की कमान के तहत कानून-व्यवस्था के लिये राष्ट्रीय राजधानी के जामा मस्जिद और चांदनी महल इलाकों में तैनात 126वीं बटालियन और त्रिपुरा से सामने आए हैं।
दिल्ली में तैनात इस टुकड़ी के कुल 25 जवान रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले इसी टुकड़ी के छह जवानों की शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। '
टुकड़ी में कुल 94 जवान हैं। त्रिपुरा में बीएसएफ की इकाइयों से 12 और मामने सामने आए हैं जहां कल दो जवानों में संक्रमण का पता चला था। अब तक बीएसएफ के 54 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।