फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली..ओवरस्पीड और एक करोड़ से ज्यादा चालान: ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े चौकाने वाले, अब OSVD कैमरे लगाएंगे लगाम

Sat, 13 Sep 2025 11:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया, वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस 125 ओएसवीडी कैमरे और लगाएगी। अभी तक 125 ओएसवीडी कैमरे लगे हुए हैं। अब इन कैमरों की संख्या 250 हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में एक करोड़ से ऊपर पेंडिंग हैं ओवरस्पीड के चालान - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ने वाले करीब 38 फीसदी वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो पेंडिंग चालानों में से 37.65 फीसदी चालान ओवरस्पीड के हैं। ऐसे में विशेषज्ञ मानते हैं कि दिल्ली की सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक के डाटा के अनुसार शुक्रवार शाम तक कुल 43,498,2366 चालान पेंडिंग थे। इनमें से 3,14,73,901 चालान कैमरों से हुए हैं। जबकि 1,20,24,335 मौके पर चालान किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार इनमें ओवरस्पीड के कुल चालान 1,63,80,405 चालान केवल ओवर स्पीड के हैं।

डर बैठाकर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाएगी पुलिस
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर ओवर स्पीड वॉयलेशन डिटेक्शन (ओएसवीडी) कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस डमी कैमरे लगाएगी, ताकि लोगों को ओएसवीडी कैमरा लगने का डर बना रहे।

125 ओएसवीडी कैमरे लगाए जाएंगे
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया, वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस 125 ओएसवीडी कैमरे और लगाएगी। अभी तक 125 ओएसवीडी कैमरे लगे हुए हैं। अब इन कैमरों की संख्या 250 हो जाएगी। इससे तेज रफ्तारवाहनोंं पर लगाम लाएगी जा सकेगी। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त, आधुनिक एसके सिंह का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य लोगों के चालान करना नहीं है, बल्कि लोगों के सफर को सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन

पुलिस ने हैंड हेल्ड इंटरसेफ्टर को भी उतारा
वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अब हैंड हेल्ड इंटरसेफ्टर उतार रही है। पुलिस उपायुक्त एसके सिंह ने बताया कि फिलहाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुल पांच इस तरह के इंटरसेप्टर खरीदे हैं। ये इंटरसेप्टर एक कैमरा या मोबाइल के बराबर का है। इसे एक ट्रैफिक पुलिस लेकर रोड के किनारे कहीं भी खड़ा हो जाएगा और उससे तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों के चालान कटते रहेंगे। अभी तक जो गाड़ी में लगे इंटरसेफ्टर होते थे उसके लिए तीन-चार पुलिसकर्मियों को लगाना होता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें