फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का दावाः कोविड अस्पतालों में 10 दिनों में 3625 बेड बढ़ाए गए

Wed, 24 Jun 2020 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। सरकार भी इसके लिए लगातार कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार  कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए लगातार बेड की संख्या बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पिछले 10 दिनों में ही 3625 बेड़ बढ़ा दिए गए। अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के अनुपात में तीन गुना अधिक बेड बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,12 जून तक कोविड अस्पतालो में बेड की संख्या 9558 थी। जो अब बढ़कर 13183 हो गई है। वहीं, मरीजों की संख्या 5361 थी,जो अब 6213 हो गई है। यानी,बीते 10 दिनों में अस्पतालों में  852 मरीज बढ़े और 3,625 बेड। 

इस हिसाब से देखा जाए तो सरकार मरीजों के अनुपात में करीब तीन गुना से भी ज्यादा बेड़ बढ़ा रही है। अब दर दिन औसतन 85 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और 365 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। इस समय दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 13183 बेड हैं। इनमें से 6213 भर गए है और  6970 खाली हैं। 
विज्ञापन


सभी बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध
दिल्ली सरकार के मुताबिक ,इन अस्पतालों के लगभग 90 फीसदी बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध हैं। बाकी बचे हुए बेड पर भी लगाए जा रहे हैं।  दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को आदेश भी जारी किया था कि जल्द से जल्द बचे हुए बेड पर ऑक्सीजन लगा दिए जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें