फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों से 3.51 लाख यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले 7.86 फीसदी बढ़ी रवाना होने वाले यात्रियों की संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दिल्ली के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। 25 अक्टूबर को नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन, शकूरबस्ती और गाजियाबाद से कुल 3,51,221 यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए। यह संख्या पिछले साल दिवाली के पांचवें दिन की तुलना में 7.86 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, इस वृद्धि का मुख्य कारण बेहतर ट्रेन संचालन है। इसके अलावा, यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं और समय पर ट्रेन सेवाएं प्रदान करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए गए। अधिकारियों ने दावा किया कि त्योहारों के समय में विशेष ट्रेनों का संचालन और पहले से तय मार्गों पर अधिकतम ट्रेनों की सुविधा देने से यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इस साल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी, टिकट वितरण की आसान प्रक्रिया और ऑनलाइन बुकिंग के विकल्पों ने यात्रा को और भी आसान बना दिया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, लेकिन इस बार की तैयारियां पहले से बेहतर हैं ताकि सभी यात्री सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें