प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
- फोटो : प्रशांत पांडेय
आम लोगों के लिए कोई शुल्क नहीं
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। हर टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। पांच साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। वहीं व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा। टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बार कोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो।
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
- फोटो : प्रशांत पांडेय
इस समय पर दर्शक जा सकते हैं एक्सपो
एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। आयोजकों को रविवार को भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है। लिहाजा 19 जनवरी को एंट्री सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक मिलेगी। वहीं, 20 से 22 के बीच दर्शक सुबह 10-6 बजे के बीच एक्सपो में जा सकेंगे। अगर कोई मेट्रो से एक्सपो में पहुंचना चाहता है तो उसको ब्लू लाइन मेट्रो पर सुप्रीम कोर्ट स्टेशन तक जाना होगा। यहां से बाहर निकलकर पैदल एक्सपो तक पहुंचा जा सकेगा। आम दर्शकों का प्रवेश व निकासी गेट-2 से होगी।
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
- फोटो : प्रशांत पांडेय
यह कंपनियां हो रहीं शामिल
टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और बीवाईडी जैसे वैश्विक स्तर के लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल हो रहे हैं।
प्रगति मैदान में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025
- फोटो : प्रशांत पांडेय
टू-व्हीलर सेक्शन में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे, जबकि कॉमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, टीआई क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।