फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: देशभर के 33 जल प्रहरियों को मिलेगा सम्मान, नमामि गंगे और जल जीवन मिशन के सहयोग से कल होगा कार्यक्रम

Wed, 10 Dec 2025 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सम्मान समारोह 11 दिसंबर को नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित होगा।
विज्ञापन
demo - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में जल संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 व्यक्तियों को इस वर्ष जल प्रहरी सम्मान 2025 से नवाजा जाएगा। यह सम्मान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत नमामि गंगे और जल जीवन मिशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन


सम्मान समारोह 11 दिसंबर को नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित होगा। इस वर्ष चयनित 33 जल प्रहरियों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल हैं। 
जूरी की अध्यक्षता न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी करेंगी और इसमें जल विज्ञान, सामुदायिक जल प्रबंधन और सतत विकास से जुड़े वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल हैं। 

जूरी ने उन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी, जिनमें जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का प्रभाव दिखाया गया। समारोह में सीआर पाटिल (जल शक्ति मंत्री), राजभूषण चौधरी (राज्य मंत्री, जल शक्ति), रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री), राजीव प्रताप रूडी (अध्यक्ष, संसदीय समिति) और सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


राज्यवार चयनित किए गए हैं जल प्रहरी
जल प्रहरी सम्मान 2025 के लिए जिन 33 व्यक्तियों का चयन हुआ है, उनमें बिहार से कामिनी कुमारी और किशोर जायसवाल, छत्तीसगढ़ से भोज कुमार साहू और तरुण वैद्य, दिल्ली से सब्यसाची भारती, गुजरात से बृजकिशोर गुप्ता, धवल पंड्या और डॉ. नीलकुमार देसाई, झारखंड से अरिंदम चौधरी, बिभु चौधरी और किशोर जायसवाल, कर्नाटक से धनलक्ष्मी रामचंद्र, मध्य प्रदेश से आकांक्षा सैमुअल और डॉ. लाल सिंह किरार, महाराष्ट्र से अनिरुद्ध तोडकर, डॉ. एचएम पाटिल, एकनाथ मोतीलाल और सोनू पाटिल भीला, पंजाब से पुनीत खन्ना, राजस्थान से नेहपाल सिंह और रामेश्वर लाल मीणा, तेलंगाना से रिजवानबाशा शेख, उत्तर प्रदेश से डॉ. बिंदिया सक्सेना, हिमांशु नागपाल, मधुकर स्वयंभू, निर्मल यादव, राजेश कुमार शुक्ला, संजय राणा, साकेत, सोनाक्षी, सुमन साहा और गौतम सिंह और उत्तराखंड से विनोद सिंह खाती और आकांक्षा कोंडे शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें