फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः क्वारंटीन में घरों से निकलने वाले 33 लोगों पर मुकदमा दर्ज, ऐसे चला पता

Sat, 04 Apr 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Location Track
विज्ञापन

लॉकडाउन में कोरोना पोजीटिव होने के शक में क्वारंटीन हुए लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सख्ती करते हुए 33 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज किये हैं। इन लोगों पर पुलिस सर्विलांस की मदद से लगातार नजर रखे हुए थी। 

विज्ञापन


इनकी मोबाइल लोकेशन को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। इस दौरान सामने आया कि कुछ लोग लगातार अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने ऐसे 33 लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किये। पुलिस का कहना है कि कई लोगों पर नजर रखी जा रही है। उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।

इन जिलों में हुई कार्रवाई
द्वारका जिला- 21
दक्षिण जिला- 08
उत्तर जिला-   02
उत्तर-पश्चिम जिला-  01
मध्य जिला- 01

कुल- 33

 

Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल से पुलिस रख रही क्वारंटीन में भेजे गए लोगों पर नजर

अगर आप होम क्वारंटीन में हैं तो इसके नियमों का पालन करें। अगर आपने लापरवाही बरती तो दिल्ली पुलिस केस दर्ज कर सकती है। पुलिस ने अभी तक 95 लोगों पर नियमों को तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किये हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बजैल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली पुलिस व सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  हालांकि दिल्ली पुलिस पत्रकारों को ये आंकड़ा 33 बता रही थी।

पुलिस आयुक्त ने उपराज्यपाल को बताया कि तकनीक और सूचना के बेहतर तालमेल एवं इस्तेमाल से सभी कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस होम क्वारंटीन में रखे गए 20,408 लोगों की निगरानी कर रहे हैं।

उपराज्यपाल ने निर्देश दिया था कि तकनीक के सहारे होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों पर नजर रखी जाए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस को होम क्वारंटीन में भेजे गए लोगों का मोबाइल डाटा दिया था। पुलिस अब मोबाइल की लोकेशन के आधार पर इन लोगों की आवाजाही पता कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें