फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक साल में केजरीवाल सरकार के इस स्कूल ने एनडीए की टॉप लिस्ट में बनाई जगह, 32 छात्रों ने पास की परीक्षा

Wed, 27 Sep 2023 05:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है। इस अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है।
 
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने एक साल पहले सशस्त्र सेना प्रिपरेटरी स्कूल खोला था। अब इस स्कूल के छात्रों ने एनडीए परीक्षा पास करने में रिकॉर्ड बनाया है। स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए की परीक्षा पास कर देश के सभी स्कूलों को पीछे कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि अब दिल्ली के और भी छात्र एनडीए की परीक्षा पास करेंगे। 

विज्ञापन




सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि, 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली के शहीद भगत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 32 छात्रों ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो देश भर के किसी भी स्कूल से सबसे अधिक संख्या में से एक है। सिर्फ एक साल में दिल्ली के आर्म्ड फोर्स प्रिपरेटरी स्कूल ने बेहतरीन नतीजे दिखाए हैं। मुझे यकीन है कि दिल्ली से अधिक से अधिक छात्र अब एनडीए परीक्षा पास करेंगे और भविष्य के अधिकारी के रूप में हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे। दिल्ली देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी.'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें