इस पूरे मामले पर पेटीएम कंपनी के मालिक अजय शेखर शर्मा ने बताया कि ''कंपनी में सोनिया धवन निजी सचिव ने एडमिन देवेंद्र कुमार व अपने पति रूपक जैन के साथ मिलकर उनकी व उनके भाई के मोबाइल व लेपटॉप का सीक्रेट डाटा चोरी कर लिया।
जबकि कंपनी की ओर से पूरा विश्वास करके उन्हीं के पास सभी सीक्रेट डाटा के पासवर्ड थे। उनके द्वारा अगर डाटा लीक कर दिया जाता तो कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। इसलिए 15 अक्तूबर को दो लाख रुपये रंगदारी के रूप में दिए जा चुके थे। जबकि 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और 10 करोड़ रुपये उसी समय जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा था।''
एसएसपी गौतमबुद्घनगर डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि ''पेटीएम कंपनी के मालिक से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत सोमवार को मिली थी। तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उसके बाद कंपनी की निजी सचिव सोनिया, उसके पति रूपक जैन और कंपनी के एडमिन देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की रिमांड की अर्जी अदालत में डाली जाएगी। जिससे उनको पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया जा सके।''