फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना हर दिन ले रहा जान: दिल्ली में आज 29 साल की महिला ने तोड़ा दम, इलाज के दौरान आई चपेट में; पढ़ें आंकड़ें

Sat, 28 Jun 2025 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में कोरोना से हर दिन मरीजों की मौत हो रही है। शनिवार को कोरोना से एक 29 साल की महिला की मौत हो गई। वहीं कोविड से मौत का आंकड़ा 19 पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में घटते कोरोना के मरीजों के बीच 29 साल की महिला ने कोविड से दम तोड़ दिया। महिला को पहले से दूसरी बीमारी से पीड़ित थी। इलाज के दौरान उन्हें संक्रमण हुआ।

विज्ञापन


29 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार शुक्रवार को 29 वर्षीय महिला ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। उन्हें पहले से सेप्सिस, सेप्टिक शॉक, सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस, ल्यूपस नेफ्रैटिस क्लास वी, एक्यूट ऑन क्रॉनिक क्रोनिक किडनी डिजीज, सीकेडी-एमबीडी (हाई बोन टर्नओवर), एलआरटीआई, लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, गंभीर हाइपोकैल्सीमिया की समस्या थी। 

बीते शुक्रवार को आए 36 नए केस
इलाज के दौरान संक्रमण होने के कारण समस्या बढ़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। डाटा के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 311 है। इनमें से शुक्रवार को 36 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन


दिल्ली में जनवरी से अब तक ठीक हुए इतने मरीज
दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक 3474 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इनमें से शुक्रवार को 76 मरीज कोरोना से ठीक हुए। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 19 मरीज दम तोड़ चुके हैं।


ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Rains: दिल्ली समेत एनसीआर में झमाझम बारिश, नोएडा-फरीदाबाद में उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें