फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक 2877 नए केस, 65 मरीजों की मौत 

Fri, 19 Jun 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
एंटीजन टेस्ट किट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि रोजाना रिकॉर्ड मरीज सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 2877 नए संक्रमित मिले और 65 मरीजों की मौत हो गई। 3884 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 49979  हो गई है, जबकि 1969 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि कोविड अस्पतालों में 10919 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय कुल 5448  मरीज भर्ती हैं।

कोविड केयर सेंटर में 1155 और हेल्थ सेंटर में 204 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और  कोविड केयर सेंटर में 5974 मरीजों को रखने की क्षमता है। इसके अलावा एक दिन में रिकार्ड 3844 मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले एक दिन में 1541 मरीज ठीक हुए थे। पहली बार यह आंकड़ा 3500 से ज्यादा का है।
विज्ञापन


साझा रणनीति पर जोर
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए संयुक्त रणनीति अपनाने पर बल दिया और कहा कि इस काम में गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद जैसे उपनगरों को दिल्ली से अलग नहीं किया जा सकता।

दिल्ली और एनसीआर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ की गई बैठक में शाह ने अपने विचार व्यक्त किए। गृह मंत्री ने ट्वीट किया कि दिल्ली-एनसीआर की संरचना को देखते हुए कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध सभी संबंधित विभागों को एक होकर एक रणनीति पर काम करना होगा। इस संदर्भ में आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और केंद्र व एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर एक रणनीति विकसित करने पर चर्चा की।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार शाह ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर करीब से जुड़े हुए हैं इसलिए एनसीआर में सभी संबंधित अधिकारियों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। सूत्रों ने बताया कि महामारी से निपटने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लिए गृह मंत्री ने संयुक्त रणनीति अपनाने पर बल दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें