फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिए गए 2832 लोग, 100 से भी ज्यादा मामले दर्ज

Mon, 27 Apr 2020 09:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार सोमवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के 100 से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 2832 लोगों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 101 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 2832 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया।

दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत 215 वाहनों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में प्रशासन द्वारा अब तक कुल 382 मूवमेंट पास जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


आज दर्ज किए गए मामलों में से 40 मामले घरों से बिना मास्क पहने बाहर निकलने के कारण दर्ज किए गए हैं। 24 मार्च से अब तक कुल 1,22,838 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें