फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार माह में 2812 आईएमईआई ब्लॉक, 40 लाख रिकवर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए नूंह पुलिस ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 2812 आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराए गए और पीड़ितों के करीब 40 लाख रुपये रिकवर कराए गए। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में पुलिस की कार्रवाई में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अभियान के दौरान 260 सिम कार्ड, 186 मोबाइल फोन और 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए। एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें साइबर ठगी के मामलों की जांच, डिजिटल ट्रेसिंग और बैंक खातों को फ्रीज कराने में जुटी हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, कॉल और मैसेज से सावधान रहने की अपील की है। ठगी होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें