फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नूंह में 20 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह शहर में अधिवक्ता के मकान से हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की नकदी, चोरी की रकम से बनवाई गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 6 अगस्त को वार्ड नंबर-10 निवासी अधिवक्ता पंकज गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी किए गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अलवर के बैरावास निवासी उमरदीन उर्फ कुक्कल, सामोला निवासी अब्दुल्ला उर्फ अजरुद्दीन और शाहपुर नंगली निवासी मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। उमरदीन से 6.30 लाख, अब्दुल्ला से 4 लाख रुपये व सोने की चेन तथा मुस्तकीम से 78,500 रुपये और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ जारी है।

फोटो- पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें