प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत दो अक्तूबर को इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री के साथ सरकारी स्कूलों के 2700 बच्चे स्वच्छता के लिए शपथ लेंगे। इसके साथ ही यह बच्चे तीन किलोमीटर की वाकाथॉन के जरिए दिल्लीवालों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक करेंगे।
लोग साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए जाने के प्रति जागरूक करने के लिए वाकाथॉन का आयोजन हो रहा है। इसके लिए सवेरे सुबह 6 बजे बच्चों को अपने स्कूल पहुंचना होगा जहां से उन्हें बस के जरिए इंडिया गेट पर साढ़े सात बजे तक पहुंचाया जाएगा।
पढ़ें: 'स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर बढ़ा शोषण'
शिक्षा निदेशालय ने अपने स्टॉफ को सुबह कार्यालयों में 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा है। जबकि 9.45 पर वह सब शपथ लेंगे। बाद में स्कूली बच्चे व कर्मचारी स्वच्छता अभियान गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
स्कूलों में छात्रों को दो अक्टूबर को आने को कहा गया है। इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय पेटिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला के मुताबिक स्वच्छ विदलय स्वच्छ अभियान में 17 लाख बच्चे व 50 हजार कर्मचारी भागीदारी करेंगे।