फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मादक पदार्थों से जुड़े 255 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच 14.0 के तहत चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच 14.0 के तहत शहर भर में 48 घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान मादक पदार्थ से जुड़े 212 मामले दर्ज किए गए और 255 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि 22 जून की शाम से 24 जून की शाम तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी 15 पुलिस जिलों में 4,035 जगहों पर एकसाथ छापे मारे गए।
विज्ञापन

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत 315 मामले दर्ज किए और 329 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान छह पिस्तौल, 90 तमंचे, 147 कारतूस और 242 चाकू बरामद किए गए। जुए से संबंधित 307 मामलों में 600 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 7.16 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने 49 भगोड़े और 55 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 60 वाहन भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें