फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी में 2500 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हर वार्ड में 10 कर्मचारियों की होगी तैनाती, स्वच्छता सैनिकों के बकाया भुगतान और वेतन व्यवस्था में सुधार के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए एमसीडी ने 2500 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती का निर्णय लिया है। इनकी मदद से सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई के साथ त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले सफाई कार्यों को भी बेहतर ढंग से पूरा किया जाएगा।
एमसीडी ने पहले इन कर्मचारियों को तीन महीने के लिए लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इन्हें नियमित और संविदा कर्मचारियों के अतिरिक्त निरंतर तैनात किया जा रहा है। दरअसल, मौजूदा कर्मचारियों की संख्या के मुकाबले सफाई कार्यों का दायरा अधिक होने से अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ कचरा उठाने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं, महापौर प्रवेश वाही ने स्वच्छता सैनिकों के लंबित वेतन और अन्य बकाया राशि का दिवाली से पहले भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेतन भुगतान को बायोमेट्रिक अथवा आधार-लिंक्ड उपस्थिति प्रणाली से जोड़ने की व्यवस्था भी तत्काल शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें