फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सड़कों को नया जीवन: मानसून से पहले  250 किमी सड़कें मरम्मत के लिए तैयार, 600 किमी का लक्ष्य

Wed, 09 Apr 2025 10:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पहले चरण के तहत 250 किलोमीटर सड़कों पर काम चल रहा है। मानसून के बाद सड़क मरम्मत के दूसरे चरण को पूरा करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सड़क निर्माण का कार्य। (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने इस साल 600 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत करने की योजना बनाई है। लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) प्रवेश वर्मा ने बुधवार को बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों की पहचान की गई है। पहले चरण के तहत 250 किलोमीटर सड़कों पर काम चल रहा है। मानसून के बाद सड़क मरम्मत के दूसरे चरण को पूरा करने की योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इन मरम्मत कार्यों के लिए संचालन और रखरखाव अनुबंध न्यूनतम दो साल का होगा। यदि उस अवधि में कोई सड़क क्षतिग्रस्त होती है तो उसे ठीक करना ठेकेदार की जिम्मेदारी होगी। औसत हर साल 200-240 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जाती है। अब इसे बढ़ाया जाएगा। 

इस साल पीडब्ल्यूडी सड़कों के 600 किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्च से जून के मध्य तक किया जाता है और फिर मानसून के कारण इसे रोक दिया जाता है। नोएडा लिंक रोड, भैरों मार्ग के पास रिंग रोड और आउटर रिंग रोड जैसे कुछ क्षेत्रों में काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें