फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल कैद, अदालत ने खारिज की नशे की दलील

Wed, 19 Feb 2025 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

अदालत ने सुनवाई के दौरान उसके इस तर्क को खारिज कर दिया कि अपराध करते समय वह शराब के नशे में था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीस हजारी कोर्ट ने 2021 में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सुनवाई के दौरान उसके इस तर्क को खारिज कर दिया कि अपराध करते समय वह शराब के नशे में था। 

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि नशे की हालत में होना कोई समस्या कम करने वाला कारक नहीं है, क्योंकि किसी ने भी उसे शराब पीने के लिए मजबूर नहीं किया। उसने स्वेच्छा से शराब का सेवन किया, वह भी ड्राई डे पर। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पुनिया 26 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सजा पर दलीलें सुन रही थीं, जिसे पहले दुष्कर्म के दंडात्मक प्रावधान के तहत दोषी ठहराया गया था।

विशेष लोक अभियोजक श्रवण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दोषी इस जघन्य कृत्य के लिए किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है। 31 जनवरी को अपने फैसले में अदालत ने कहा, पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध के लिए दोषी को 25 साल के कठोर कारावास के साथ 5,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जाती है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सजा की मात्रा समाज को उचित प्रतिशोध और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगी। दोषी को उसके कृत्य की गंभीरता का एहसास कराएगी, साथ ही पुनर्वास की गुंजाइश भी छोड़ेगी। न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता एक कमरे में खेलने गई थी, जहां दोषी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

न्यायाधीश ने कहा कि पीड़िता के लिए जो खुशी का दिन होना चाहिए था, वह एक हिंसक और दर्दनाक दिन बन गया। जो उसके और उसके परिवार के साथ जीवन भर रहेगा। न्यायाधीश ने उन्हें 13.50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें