फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के जंगलों में रहता था 'जंगल बॉय', शराब तस्करों से मांगता था रंगदारी, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 07:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली के दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी जंगल बॉय को गिरफ्तार को किया है। मुठभेड़ के दौरान जंगल बॉय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिससे एक गोली हवलदार को जा लगी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने के कारण हवलदार बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन


मौके पर चार गोलियां चलाई गई थीं। आरोपी संगम विहार-फरीदाबाद के जंगल पर अपना कब्जा मानता था। इस जंगल से जो भी शराब तस्कर गुरजता था तो उससे रंगदारी वसलूता था। आरोपी छोटी सी उम्र में ही इतना खूंखार हो गया था कि जंगल में खेलने पर एक युवक की हत्या कर दी थी। 

दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा हुआ था। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार नेबसराय थानाध्यक्ष नरेशल सोलंकी को जंगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध खूड़ा गांव अलवर, राजस्थान निवासी रामबाबू(27) पुत्र ओमप्रकाश के सक्रिय होने की बारे में सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


साथ ही ये भी पता लगा था कि वह फरीदाबाद के जंगल से होकर साथियों से मिलने सैनिक फार्म की तरफ जाएगा। आरोपी के पास हथियार होंगे। इसके बाद एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव की देखरेख में थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी, एसआई अनिल राठौर, धर्मवीर व हवलदार नरेंद्र मलिक की टीम गठित की गई। 

इस टीम ने सुबह 7:35 बजे जंगल में राम-बलराम फार्महाउस के पास घेराबंदी की। आठ बजे रामबाबू मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो आरोपी जंगल की तरफ भागने लगा। 

पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया तो आरोपी ने पीछे मुड़कर गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली हवलदार नरेंद्र की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। पुलिस ने हवा में तीन राउंड गोलियां चलाईं। 

विज्ञापन

आरोपी दूसरी गोली चला पाता इससे पहले ही इंस्पेक्टर नरेश सोलंकी ने उसे दबोच लिया। उसे पकड़ने के दौरान सिपाही अजय डागर को भी पैर में चोट लगी। आरोपी के पास से कट्टा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। 

आरोपी हत्या के एक व हत्या के प्रयास के दो मामलों में वांछित था। दो केसों में इसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई चल रही थी। 

शराब तस्करों से रंगदारी वसूलता था-
रामबाबू संगम विहार-फरीदाबाद के जंगल पर अपना कब्जा मानता था। ये ज्यादातर जंगल में ही रहता था और जंगल में ही सोता था। इस कारण ये इलाके में जंगल बॉय के नाम से प्रसिद्ध हो गया। 

फरीदाबाद, हरियाणा से ज्यादातर शराब तस्कर अवैध शराब जंगल के रास्ते ही दिल्ली में अवैध शराब लाते हैं। ये उनसे रंगदारी वसूलता था। जो रंगदारी नहीं देता था उन पर जानलेवा हमला कर देता था। 

जंगल में दखल देने पर हत्या कर दी थी- 
ये जंगल में किसी का दखल नहीं चहाता था। रोहित नाम का एक युवक 17 मई को अपने दोस्तों के साथ जंगल में लूडो खेल रहा था। उसे जंगल में लूडो खेलने से मना किया तो रोहित ने उसे अपने दोस्त से दिखवा लेने की धमकी दी। 

इस बात पर इसने संगम विहार निवासी रोहित(27) की हत्या कर दी थी। उसने रोहित की हत्या में जिस चाकू का इस्तेमाल किया था उसे भी पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें