नई दिल्ली। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का भारतीय दल 24वीं कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 एशियन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जॉर्डन पहुंच गया है। यह प्रतियोगिता जॉर्डन के अम्मान शहर में 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
दल का नेतृत्व कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष भरत भूषण शर्मा और महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा कर रहे हैं। टीम के साथ मैनेजर और कोच अनिकेत गुप्ता भी मौजूद हैं। मुख्य कोच कीर्तन कोंडरू के साथ वैलेना वेलेंटीना, दीपिका धीमान और नरेश मुदावथ भी कोच के रूप में शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व 34 खिलाड़ी कर रहे हैं। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने प्रतियोगिता में शामिल प्रत्येक टीम सदस्य को 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। संवाद