फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला जादू' का लांछन और प्रताड़ना: डेढ़ साल की बेटी की मां ने क्यों दी जान? आखिरी वीडियो में बयां किया दर्द

Fri, 26 Jun 2026 10:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर अपने पति और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने पिता से गुहार लगाई।
विज्ञापन
वीडियो बनाने के बाद टीना ने जान दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के नांगलोई में टीना नाम की 24 साल की विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर पिता से गुजारिश की है कि मेरी बच्ची किसी को मत देना।

विज्ञापन

महिला ने आखिरी वीडियो में दर्द बयां करते हुए बताया कि वो ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार हो रही थी। टीना की करीब ढाई साल पहले रोहित से शादी हुई थी। वह पति के साथ दिल्ली के नांगलोई में रह रही थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है। पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडियो में महिला ने अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरी मौत पर लड़ना नहीं। बस मेरी बच्ची का ख्याल रखना। उसे किसी को भी मत देना, मेरे पति को भी नहीं। वीडियो बनाने के बाद टीना ने अपनी जान दे दी।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई में मंगलवार की दोपहर को टीना का शव पंखे से लटका मिला। सुचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। टीना के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला जिसमें महिला ने अपना सारा दर्द बयां किया था। टीना ने आखिरी वीडियो में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह बस छोटा सा परिवार चाहती थी लेकिन उसके ऊपर काला जादू करने का लांछन लगाया गया। महिला ने रोते हुए अपने पिता से कहा कि मेरे ससुराल वाले अच्छे नहीं हैं। 

पति शराब के नशे में उसे पीटता था
तहसीलदार/मुंडका ने टीना की मां के बयान दर्ज किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि रोहित शराब के नशे में मेरी बेटी को पीटता था। रोहित के सिर में लगी गंभीर चोट का इलाज चल रहा है, जो कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में लगी थी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रोहित की हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

ख्याला इलाके में भी विवाहिता की मौत, फंदा लगा दी जान
ख्याला इलाके में बुधवार रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिनाख्त 24 साल की काजल के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर क्रूरता और उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया रघुवीर नगर एफ ब्लॉक में महिला को उसके किराए के कमरे के अंदर पड़ा हुआ पाया गया। गर्दन पर फंदे का निशान देखा गया। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काजल की शादी को लगभग तीन साल होने की वजह से पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें