फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वो मुझे बाथरूम ले गए': दिल्ली में युवती की लूटी आबरू, मारपीट की, वीडियो बनाया और फिर फ्लैट से...सुनाई आपबीती

Wed, 13 Aug 2025 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जहां पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में पार्टी के दौरान 24 साल की एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट करने के अलावा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

विज्ञापन

बाद में उसे फ्लैट से बाहर भेज दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस पीड़िता को अस्पताल ले गई, जहां उसका मेडिकल हुआ। काउंसलिंग के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता ने बताया कि रविवार को घर पर ही मौजूद थी। इस बीच उसकी सहेली नीतू ने उसे कॉल कर एक दोस्त कपिल के घर पार्टी पर चलने के लिए बुलाया। पीड़िता ने हां कर दी।

शाम के समय वह कपिल के फ्लैट सिविल लाइंस पर पहुंची। वहां नीतू के अलावा कपिल, आशीष व दो अन्य युवक मौजूद थे। देर रात तक सभी ने जमकर पार्टी की और शराब पी। इसी दौरान किसी ने शराब में उसे नशीला पदार्थ दे दिया। नशीला पदार्थ पीकर पीड़िता अर्द्धमूछित हो गई। एक आरोपी उसे बाथरूम में ले गया।

वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर पुलिस को खबर देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बाद में पीड़िता को घर से बाहर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

पीड़िता ने वहीं से पुलिस को खबर दी। सोमवार को उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस नीतू समेत बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन का पता किया जा रहा है। आरोपियों के परिजनों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पीड़िता बुरी तरह डिप्रेशन में है।

ये भी पढ़ें: DUSU Election 2025: डीयू छात्र संघ चुनाव की तारीखों का एलान, जानें कब तक आएंगे नतीजे; यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें