नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सीएमश्री स्कूलों के छात्रों को उच्च शिक्षा व व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए जर्मनी और जापान भेजा गया है। शनिवार को शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दूसरे दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साल 24 छात्र एपीएएल कार्यक्रम के तहत जर्मनी की ड्यूल वोकेशनल ट्रेनिंग प्रणाली में हिस्सा लेंगे, जहां उन्हें कक्षा अध्ययन व उद्योगों में सवैतनिक प्रशिक्षण मिलेगा और मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
इसके अलावा, दो छात्रों को जापान के फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिली है। एक छात्र को जर्मनी के आरडब्ल्यूटीएच आखेन विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला, जबकि दो को जापान सरकार की मेक्स्ट छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया है। ब्यूरो