दिल्ली पुलिस के 24 आईपीएस अफसरों का मंगलवार शाम तबादला कर दिया गया। कुछ अफसरों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है, जबकि कुछ को दिल्ली बुलाया गया है।
सबसे अहम 1989 बैच के आईपीएस अफसर मुकेश कुमार मीणा का तबादला अंडमान निकोबार किया गया है। मुकेश मीणा दिल्ली सरकार में एसीबी के चीफ थे।
इस कारण दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस में ठनती रही थी।