फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, कारोबारी की शिकायत पर 7 आरोपियों पर मामला दर्ज

Fri, 02 Nov 2018 03:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
हाउसिंग प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सर्फाबाद के एक प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने के नाम पर कारोबारी से 23 लाख रुपये की ठग लिए गए। फ्लैट नहीं मिलने पर जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-49 में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी राजेश गुप्ता ने एक साल पहले सर्फाबाद में प्रथम हाउंसिंग प्रोजेक्ट में एक टू बीएचके का फ्लैट बुक कराया था। आरोप है कि उन्हें झांसे में लेकर हरवीर, सतपाल, धर्मेंद्र, सचिन, प्रमोद, सुनील और राजन ने फ्लैट के 23 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उन्हें एक साल बाद भी फ्लैट नहीं मिला। जहां प्रोजेक्ट लांच होने की बात कही गई थी। वहां अभी तक कुछ नहीं हुआ है। 

जब उन्होंने आरोपियों से पैसा वापस मांगा तो उन्होंने मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। एसएचओ अनीता चौहान का कहना है कि कारोबारी की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें