फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: न्यू अशोक नगर में 23 करोड़ से सुधरेगी नालों और सड़कों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली।
प्रधानमंत्री अमृत योजना के तहत न्यू अशोक नगर वार्ड की तस्वीर बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने क्षेत्र में नालों और सड़कों के कायाकल्प के लिए 23 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। दावा है कि इस बड़ी पहल से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था अच्छी होगी।
विज्ञापन

परियोजना की गंभीरता को देखते हुए बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त संजीव खिरवार और निगम पार्षद संजीव कुमार सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। उस दौरान अधिकारियों ने विकास कार्यों की समीक्षा की। डी-सीलिंग सहित व्यापारियों और नागरिकों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की। पार्षद संजीव सिंह ने बताया कि यह निवेश न्यू अशोक नगर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें