फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार कड़ाके की ठंड का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा

Wed, 01 Jan 2020 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्दी का सितम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरवा हवाओं की वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, बावजूद इसके लगातार 18 वें दिन कड़ाके की ठंड महसूस की गई। राजधानी में वर्ष 1997 के बाद यह पहला ऐसा मौका है जब इतने दिन लगातार सर्दी का प्रकोप रहा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में 4.8 और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार रात से 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाली हवा की वजह से मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर कम होने लगा। नतीजतन सुबह के वक्त निकली धूप, दोपहर बाद तक रही, जिससे अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के मुकाबले करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पालम में न्यूनतम तापमान 4.1 और आया नगर में 4.2 दर्ज किया गया। 

दिसंबर माह के दौरान औसत अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि दो जनवरी की दोपहर बाद से अगले दिन तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। नए साल की पूर्व संध्या पर यानी 31 दिसंबरदिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। हिमाचल में भी 31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं।

दिल्ली में तीन दिन पहले टूट चुका है  118 साल का रिकॉर्ड 

दिल्ली की सर्दी ने बीते 27 दिसंबर को 118 साल में दूसरे सबसे ठंडे दिसंबर का रिकॉर्ड तोड़ा। 1901 के बाद 1997 में सबसे सर्द दिसंबर था जब इस महीने का औसत अधिकतम तापमान (एमएमटी)17.3 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक 1997 के बाद 27 दिसंबर इस माह का दूसरा सबसे कम औसत अधिकतम तापमान और दूसरा सबसे सर्द दिसंबर था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें