अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते बृहस्पतिवार को कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए। रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द, चार लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदला और दो ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया। इससे दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के अनुसार, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू, मथुरा जंक्शन-नई दिल्ली, धौलपुर-नई दिल्ली, आगरा कैंट-पलवल, मथुरा-शकूरबस्ती, कोसी कलां-गाजियाबाद, आगरा सिटी-गाजियाबाद, अलीगढ़-नई दिल्ली, खुर्जा-शकूरबस्ती, टूंडला-दिल्ली जंक्शन, हाथरस जंक्शन-हाथरस किला, हाथरस किला-दिल्ली जंक्शन, दिल्ली जंक्शन-पलवल, दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद, नई दिल्ली-गाजियाबाद सहित बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा हिसार-कोयंबटूर, चंडीगढ़-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-अमृतसर और तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को अंकलेश्वर जंक्शन व हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को उधना जंक्शन तक ही चलाया गया।