फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर को छोड़ने की मांग कर रहे 213 हिरासत में,  यूपी भवन के आसपास धारा 144

Fri, 27 Dec 2019 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को छोड़ने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे 213 लोगों को दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी स्थित यूपी भवन के सामने हिरासत में लिया। इनमें एक महिला प्रदर्शनकारी भी शामिल थी। सभी को मंदिर मार्ग व कनॉट प्लेस थाने ले जाया गया और देर शाम सभी को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने यूपी भवन व आसपास के इलाके में धारा 144 लगा रखी है। प्रदर्शन की घोषणा के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जो भी प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करने यूपी भवन के पास पहुंचा उसे तुरंत पकड़कर लिया गया। 

जो लोग बसों व अन्य साधनों से यूपी भवन पहुंच रहे थे। पुलिस ने उन्हें यूपी भवन तक पहुंचने नहीं दिया। प्रदर्शनकारी जामिया नगर, नांगलोई और सीलमपुर से आए थे। पुलिस उपायुक्त डा. ईश सिंघल के अनुसार एक महिला समेत कुल 213 लोगों को हिरासत में लिया गया था। किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें