युवक की मौत का पता चलते ही लोगों की खुशियां गम में बदल गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने जब पोस्टमार्टम की बात की तो परिजन नाराज हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना था कि युवक की मौत की वजह पता लगाने के लिए उसका पोस्टमार्टम करवाना जरूरी है। हालांकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक कुणाल प्राइवेट नौकरी करने के अलावा पढ़ाई भी कर रहा था। शनिवार को मोहल्ले से गणपति बप्पा की विदाई होना थी। पूरे मोहल्ले वाले खुशियां मनाते हुए डांस कर रहे थे। गणेश विसर्जन के लिए सभी को बवाना जाना था। घर के पास ही कुणाल बाकी लड़कों के साथ डांस कर रहा था। नाचते-नाचते वह बैठ गया और अचेत हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। कुणाल के परिजनों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।