फरीदाबाद के बीके अस्पताल में एक ही रात में 21 किलकारियां गूंजीं। अव्यवस्था के चलते एक-एक बेड पर दो-दो महिलाओं को लिटाना पड़ा।
इनमें से 15 गर्भवती महिलाएं पलवल से रेफर होकर आई थीं। प्रसूति कक्ष में सभी बेड भर जाने के कारण गर्भवती महिलाओं को अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया।
पढ़ें: पेट में मरा बच्चा लेकर 3 दिन तक भटकती रही
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बीके अस्पताल में औसतन रोज 10 से 12 डिलीवरी होती हैं। शनिवार रात एक साथ काफी महिलाएं आ गईं।
रविवार को आधे दिन तक नौ डिलीवरी मामले और आ गए। बीके के पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि बेडों की कमी को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद सभी उपलब्ध बिस्तरों को इस्तेमाल करने को कहा गया है।