मंकीपॉक्स से पीड़ित महिला को बुखार और त्वचा पर घाव के लक्षण दिखने के बाद उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमित पाए जाने पर उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी)में भर्ती कराया गया है। इससे पहले एक 35 वर्षीय विदेशी के मंकीपॉक्स संक्रमित होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से चिंता बढ़ने लगी है। उधर, मंकीपॉक्स के दो संदिग्धों के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।