बाराटूटी चौक: ऑफिस के सामान में शाम 5:25 बजे लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू।
नरेला, भोरगढ़: प्लास्टिक फैक्टरी में रात 8:30 बजे लगी आग, दमकल की 18 गाड़ियों ने पाया काबू।
हैदरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल के कबाड़ में रात 9:10 बजे लगी आग, 8 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।
संगम विहार: हार्डवेयर के गोदाम में रात 10:57 बजे लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू।
लाजपत नगर: फर्नीचर मार्केट में रात 10:06 बजे लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों पाया काबू।
कटवारिया सराय: देर रात 12.21 बजे बिजली के सामान के गोदाम में आग, 10 गाड़ियों ने काबू पाया।
दीपावली पर आग लगने की घटनाएं
| वर्ष |
कॉल |
| 2020 |
205 |
| 2019 |
245 |
| 2018 |
271 |
| 2017 |
204 |
| 2016 |
243 |
| 2015 |
290 |
| 2014 |
211 |
| 2013 |
177 |
| 2012 |
184 |
| 2011 |
206 |
| 2010 |
169 |
राजधानी में औसतन 70 से 80 कॉल आती हैं रोजाना
राजधानी में दकमल विभाग को आम दिनों में आग की औसतन 70- 80 कॉल मिलती हैं। जबकि गर्मियों में इसकी संख्या बढ़कर औसतन 100-125 रोजाना के बीच हो जाती है। आमतौर पर दिवाली के दिन ही साल में सबसे ज्यादा कॉल आती हैं। जो 24 घंटे बाद वापस सामान्य (70- 80) के बीच हो जाती है।