केंद्र सरकार ने बंद किए पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बैंकों में बदलने का सिलसिला शुरू होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दरअसल, लोगों को बैंकों से अधिकांश लोगों को पांच सौ और एक हजार के नोट बदलने के दौरान दो हजार व सौ-सौ रुपये के नोट दिए जा रहे है।
खास बात यह है कि बंद किए गए नोटों की भांति इन नोट से भी लोगों को सामान नहीं मिल रहा है। दरअसल, बाजारों में छोटे नोट नहीं होने के कारण दुकानदार दो-दो हजार के नोट नहीं ले रहे है।
बैंकों से दो-दो हजार रुपये के नोट मिलने के बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों को नए नोट होने के बावजूद शुक्रवार को पिछले दो दिनों की भांति दिक्कत का सामना करना पड़ा।
नांगलोई निवासी कर्मबीर बताते है कि उन्होंने बृहस्पतिवार को बैंक से पुराने नोट बदलवाने पर एक दो हजार रुपये का नोट मिला। वह उस नोट को लेकर शुक्रवार को बाजार में सामान खरीदने गया, लेकिन किसी ने भी सामान नहीं दिया।