फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सात से हड़ताल पर जाएंगे डीएसएचएम के 2 हजार संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन (डीएसएचएम) के तहत कार्यरत करीब दो हजार संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर सात सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन (एआईजीएनएफ) ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
फेडरेशन की महासचिव अनिता पंवार और अध्यक्ष रिंकी डांग ने कहा कि कर्मचारी कई वर्षों से दिल्ली सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग सातवें केंद्रीय वेतन आयोग का लाभ और अन्य सेवा संबंधी सुविधाएं देना है। बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ने सात सितंबर से पहले प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाकर मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें