फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एकड़ जमीन से हटाईं 200 अवैध झुग्गियां

Thu, 20 Oct 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा बुधवार को गांव घाटा में 200 अवैध झुग्गियों को हटाकर लगभग 4 एकड़ निगम भूमि को कब्जामुक्त करवाया गया। इस कार्रवाई के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) ऋषि डांगी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


टीम ने शांतिपूर्ण कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया। संयुक्त निगमायुक्त वाईएस गुप्ता, डीटीपी संजीव मान, डीडीपीओ ऋषि डांगी, असिस्टेंट इंजीनियर सुनील लाठर, जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम गांव घाटा पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध रूप से बसाई गई झुग्गियों को हटाकर नगर निगम की लगभग 4 एकड़ बेशकीमती जमीन को कब्जामुक्त करवाया।

विरोध जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-56 थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे। नगर निगम आयुक्त एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें