फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की ठगी मामला: अभिनेत्री लीना मारिया को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत

Tue, 05 May 2026 02:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े मामले में फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन मकोका केस में उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री लीना मारिया को एक बड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी है। यह मामला 200 करोड़ रुपये के धन शोधन से संबंधित है। हालांकि, मकोका मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

विज्ञापन


लीना मारिया अपने पति सुकेश चंद्रशेखर के साथ इन मामलों में आरोपी हैं। हाईकोर्ट ने धन शोधन मामले में उनकी भूमिका और सबूतों पर विचार किया। अदालत ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। यह फैसला अभिनेत्री के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। 
 


मकोका मामले में अदालत ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार नहीं किया। इस मामले में उन पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं। सुकेश चंद्रशेखर भी कई आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। इन दोनों पर कई वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप हैं। जांच एजेंसियां इन मामलों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। अदालत ने दोनों मामलों की गंभीरता को ध्यान में रखा।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई के दौरान लीना की ओर से अदालत में यह दलील दी गई थी कि उनके और सुकेश चंद्रशेखर के संबंध अब सामान्य नहीं हैं और दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। 

बचाव पक्ष ने यह भी कहा था कि सुकेश का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। जब अदालत ने इस महिला की पहचान के बारे में पूछा, तो लीना की ओर से पेश वकील ने फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम लिया था, जिससे मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में लीना मारिया को सितंबर 2021 में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर द्वारा कथित रूप से किए गए 200 करोड़ रुपए के ठगी में लीना की भूमिका की भी जांच की।

गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है और यह मामला पहले से ही काफी चर्चा में रहा है। यह मामला साल 2021 में उस वक्त सामने आया जब तिहाड़ जेल से ही एक बड़े घोटाले को अंजाम देने वाले ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ। 

आरोप है कि 200 करोड़ रुपए की ठगी की गई। बाद में, पता चला कि सुकेश ने इस रकम का इस्तेमाल कई हस्तियों को महंगे तोहफे देने में भी किया था, जिनमें जैकलीन फर्नांडीज का नाम प्रमुखता से सामने आया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन को सुकेश की ओर से कई महंगे गिफ्ट्स मिले थे, जिनकी कीमत करोड़ों में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें