फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमएल में चार माह से बगैर वेतन काम कर रहे हैं 200 कोरोना योद्धा

Wed, 06 May 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरा भारत लॉकडाउन है। देश के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के करीब 200 नर्सिंग अधिकारी पिछले चार माह से बिना वेतन के काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पताल के एक नर्सिंग अधिकारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी कोविड-19 वार्ड में भी लगती है। वह पूरी मेहनत से अपना काम कर रहे हैं। बावजूद इसके, वेतन नहीं मिल रहा है। इस संबंध में कई बार अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी गई है। 

सभी 200 नर्सिंग अधिकारी जरूरी कागजात भी जमा कर चुके हैं, परंतु अस्पताल प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण घर से भी रुपये आने में परेशानी हो रही है। इन हालात में खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। इतने तनाव के बीच काम करने में भी अब काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें