फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 200 बच्चों ने देखा डीपीएल का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने बाल सुरक्षा माह अभियान का अरुण जेटली स्टेडियम में समापन किया। इस अवसर पर करीब 200 बच्चों ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन समारोह और पहला मैच देखा। बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। जुलाई में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 40 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें 30 हजार से ज्यादा बच्चों और अभिभावकों को बाल सुरक्षा की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 25 लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें