फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सर्दियों में धूल रोकने के लिए सड़कों पर उतरेंगी 200 एंटी-स्मॉग गन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 8 हजार लीटर पानी वाली गाड़ियों से होगा छिड़काव, प्रदूषण संबंधी जानकारी भी दिखेगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सर्दियों में दिल्ली की सड़कों पर उठने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 200 ट्रक-माउंटेड एंटी-स्मॉग गन सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। इन गाड़ियों के जरिए प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के साथ सड़क और पेड़ों की धुलाई भी की जाएगी। अलग-अलग सड़क मंडलों में जरूरत के हिसाब से इनकी तैनाती की जाएगी।


योजना के तहत सेंट्रल और नई दिल्ली रोड डिवीजन में 10, एसआरडी में आठ, नॉर्थ-वेस्ट रोड डिवीजन-2 में 10 और नॉर्थ-वेस्ट रोड डिवीजन-1 में 19 गाड़ियां चलाने की तैयारी है। इनके अलावा दूसरे सड़क मंडलों में भी कम संख्या में एंटी-स्मॉग गन तैनात की जाएंगी। इस तरह पूरी व्यवस्था में करीब 200 गाड़ियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इन गाड़ियों में कम से कम 8,000 लीटर क्षमता का पानी का टैंकर होगा। एंटी-स्मॉग गन को ट्रक पर लगाया जाएगा और इससे कम से कम 30 मीटर की दूरी तक पानी की महीन फुहार छोड़ी जा सकेगी। गाड़ियों में आगे और पीछे कैमरे तथा जीपीएस की सुविधा भी होगी। एक गाड़ी में चालक के अलावा एक ऑपरेटर और एक सहायक की व्यवस्था रहेगी। इन गाड़ियों से आठ घंटे की पाली में कम से कम दो चक्कर लगाने होंगे। जरूरत के अनुसार सड़क की धुलाई और पेड़ों पर भी पानी का छिड़काव किया जाएगा। परियोजना के अनुसार इन पर पीएम-2.5, पीएम-10 और अन्य प्रदूषकों की वास्तविक समय की जानकारी भी प्रदर्शित करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें