फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल की लड़की गैंग की लीडर, कर डाली करोड़ों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-1 के एस-22 में पिछले सप्ताह हुई उद्योगपति के घर से करीब ढाई करोड़ रुपये की चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 से 22 वर्ष की युवती ने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज से ये खुलासा हुआ है। युवती पेंट-टीशर्ट पहनी हुई है और उसका प्रोफाइल भी ठीक-ठाक लग रहा है। बता दें कि ढाई करोड़ रुपये की चोरी की वारदात के दो दिन बाद ही एस ब्लाक में ही करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई।

दोनों ही मामलों में पुलिस को बांग्लादेशी गिरोह का हाथ होने की आशंका है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर केग्राउंड फ्लोर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है।
विज्ञापन

युवती का स्केच बनवाया

इससे पता चला है कि एक युवती व दो युवक उद्योगपति के घर में घुसे थे। कुछ देर बाद ही तीनों हाथों में बैग लेकर घर से बाहर निकल गए।

फुटेज में युवती अपने साथ आए युवकों को कुछ निर्देश देती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लगा रहा है कि वह दोनों युवकों की सरगना है। सभी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस अधिकारी ये भी मान रहे हैं कि दो जुलाई को एस ब्लाक में मकान नंबर 349 में हुई करीब 30 लाख रुपये की चोरी की वरदात में युवती के इस गिरोह का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

इस तरह मौका देखकर की इतनी बड़ी चोरी

हालांकि ,वारदात के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को इस गिरोह के बारे में कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने युवती का स्केच बनवाया है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हो सकता है युवती का ये गिरोह बांग्लादेशी हो सकता है। ग्रेटर कैलाश-1 के एस-22 में उद्योगपति अपने परिवर के साथ रहते हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।

वह 30 जून को सुबह नेहरू प्लेस स्थित कार्यालय चले गए थे। उनकी पत्नी कुमकुम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में किसी से मिलने चली गई । उनके घर से किसी ने करीब ढाई करोड़ रुपये की डायमंड व सोने की ज्वेलरी और नगदी चुरा ली। ग्रेटर कैलाश-1थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें