फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीलमपुर में खुलेगीं 20 लाइब्रेरी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीजे ब्लॉक के बस्ती विकास केंद्र में शुरू हुई लाइब्रेरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर विधानसभा में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। सीपीजे ब्लॉक स्थित बस्ती विकास केंद्र में विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पूरी विधानसभा में 20 लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और शिक्षा का केंद्र बनेंगे। यहां बच्चों को शांत वातावरण में पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सीपीजे और जे-ब्लॉक की झुग्गियों में रहने वाले 11 प्रतिभाशाली युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें