क्लिक का गोरखधंधा करने वाली वेबवर्ककंपनी के मालिक अनुराग गर्ग व संदेश वर्मा को एक माह पहले गिरफ्तार कर पुलिस कंपनी बंद करा चुकी है। बावजूद कंपनी से जुड़ने के लिए नए निवेशकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।
नोएडा पुलिस को शुक्रवार को बंद हो चुकी वेबवर्ककंपनी से 20 लाख रुपये के ड्राफ्ट बरामद हुए हैं। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सभी ड्रॉफ्ट जब्त कर लिए हैं। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि फर्जीवाड़े की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित वेबवर्ककंपनी के ऑफिस गई थी।
हां गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी कि कंपनी में काफी संख्या में कुरियर आए हुए हैं। पुलिस ने सभी कुरियर जब्त कर उनकी जांच की तो उसमें 50 से ज्यादा ड्राफ्ट भी बरामद हुए। इन ड्रॉफ्ट की कुल धनराशि लगभग 20 लाख रुपये है।
एसपी सिटी के अनुसार ये ड्रॉफ्ट कंपनी के निवेशकों द्वारा कुरियर के जरिए भेजे गए हैं। सभी ड्रॉफ्ट अलग-अलग बैंक से बनवाए गए हैं। जिस व्यक्ति को ड्रॉफ्ट वापस चाहिए वह कोर्ट में अपील कर उन्हें वापस प्राप्त कर सकता है।
अब भी चल रही है एड्सबुक वेबसाइट
अनुराग गर्ग व संदेश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वेबवर्ककंपनी की वेबसाइट तो बंद करा दी, लेकिन इनके वेब पोर्टल 222.ड्डस्रह्यड्ढशशद्म.ष्शद्व को बंद नहीं कराया गया। ये वेब पोर्टल अब भी चल रहा है।
इसका ऑफिस भी सेक्टर-2 स्थित वेबवर्क के ऑफिस केसाथ ही था। वेबवर्क सील होने से एड्स बुक का ऑफिस भी बंद हो चुका है। शायद यही वजह है कि निवेशक अब भी मान रहें हैं कि कंपनी चल रही है।