फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वृद्धजनों की मानसिक सेहत के लिए रिक्रिएशन सेंटर के विकास पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये

Wed, 01 Oct 2025 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली-एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज कल्याण मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

बोले- वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई योजनाओं पर काम कर रही दिल्ली सरकार : इंद्राज

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने बवाना में वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक सेहत के लिए नए रिक्रिएशन सेंटर की योजना है और ओल्ड एज होम में काउंसिलिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पोस्ट रिटायरमेंट काउंसिलिंग की व्यवस्था है, उसे और बढ़ाया जाएगा। अच्छी मानसिक सेहत के लिए रिक्रिएशन सेंटर के विकास पर भी 20 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वृद्धजनों की गरिमा, सुरक्षा और सुखद जीवन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई योजनाओं पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 हजार नई पेंशन वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके साथ ही पश्चिम विहार में सावित्री बाई फुले ओल्ड एज होम का लोकार्पण भी किया गया है, जिससे 96 वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक और सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें