फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार के दो साल: सिसोदिया ने गिनाईं उपलब्धियां और दिखाए भविष्य के ये सपने

Wed, 15 Feb 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सरकार ने वेलेंटाइन डे पर सत्ता के दो साल पूरे किए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कपिल मिश्रा और इमरान हुसैन ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियां गिनवाने के साथ-साथ भविष्य के सपने भी दिखाए।
विज्ञापन


तो करीब-करीब सभी मंत्रियों ने अपने भाषण में केन्द्र सरकार पर काम में बाधा डालने के लिए निशाना भी साधा। इस बीच सिसोदिया ने कहा लोकतंत्र में जो गैप (डिसकनेक्ट) था, उसे हमने दूर किया है। जैसे घर का बजट बनाते समय सोचते हैं, वैसा ही यहां सोचा।

सिसोदिया ने कहा हमें ऐतिहासिक बहुमत अपनी वजह से नहीं बल्कि सत्ता में लंबे समय से बैठे ग्रुप से दुखी होने की वजह से मिला। हम ऐतिहासिक काम प्रयोगात्मक (इनोवेटिव) तरीके से और हद के बाहर जाकर सभी वादे पूरे कर रहे हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसियों ने पड़ताल भी की।
विज्ञापन

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने कहा, मोटी किताब और सरकारी रजिस्टर में बहुत कुछ लिखा है लेकिन समाज के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी फाइलों में प्रक्रियागत खामियां हो सकती हैं लेकिन वित्तीय अनियमितता की भावना नहीं मिलेगी। हमारी जिम्मेदारी काम करने की नहीं करवाने की और प्राथमिकता तय करने की है, काम तो वहीं अधिकारी करते हैं।

सिसोदिया ने एक शेर पढ़कर कहा, मैं पहला सिक्का उठाने को नहीं झुका, अगर झुका होता तो... जिसने सिक्का उठाया, वो कुर्सी पर नहीं है। सिसोदिया ने कहा शिक्षा के महत्व को हमने एजेंडे में ऊपर रखने का महत्व समझाया है।

चुनाव जाति-समुदाय के नाम पर लड़े जाते हैं, हम चाहते हैं चुनाव मुद्दा शिक्षा बने। अच्छी शिक्षा मिल जाएगा तो प्रशासन की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ेगी।

फ्री वाईफाई:  ये वादा 5 साल केजरीवाल का था, दो साल का नहीं

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फ्री वाईफाई का वादा पूरा करने की देरी पर खुद ही सफाई दी। सिसोदिया ने कहा फ्री वाईफाई ऐसी चीज है जो देश में अभी कहीं नहीं है। दुनिया में भी बहुत कम शहरो में बढै।

दिल्ली का क्षेत्रफल बेशक छोटा है लेभकिन आबादी और जागरुकता बहुत है। ये बड़ा और इनोवेटिव काम है जिसमें दुनिया के बहुत से मॉडल का अध्ययन करके आगे बढ़ रहे हैं।

जो सवाल उठा रहे हैं, उन्हें ये समझने की जरूरत है कि फ्री वाईफाई का वादा 5 साल केजरीवाल का था, दो साल केजरीवाल का नहीं। लेकिन ये भी बता दें कि जिनके बच्चों की निजी स्कूलों ने फीस वापस की, जिन्हें फ्री पानी, आधे मूल्य पर बिजली मिली, उन्हें सरकार के काम दिख रहे हैं।

मंत्रियों का केन्द्र पर हमला....

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
दो साल बेमिसाल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदेश में कहा दिल्ली के प्रशासन में कानून और संवैधानिक स्थिति विशेष है, जिसकी वजह से चुनौतियां हैं। लेकिन मैं इस मौके पर बाधा का बहाना नहीं बनाना चाहता, हम काम कर रहे हैं। लेकिन फिर केजरीवाल ने यह भी कहा है कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को जनता के हितकारी और प्रगतिशील एजेंडे पर जनता की भलाई केलिए काम करने दिया जाएगा।

गोपाल राय ने कहा देश में सत्ता के दो प्रयोग चल रहे हैं। एक अथाह शक्ति वाली केन्द्र सरकार और दूसरी शून्य शक्तिवाली दिल्ली की केजरीवाल सरकार। ये ढिंढोरा पीटते हैं, हमने श्रम सुधार लागू कर दिए।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐतिहासिक काम करने वालों को ऐतिहासिक तंग किया जा रहा है। 19 एमएलए के खिलाफ केस दर्ज हुए तो 13 में पुलिस को कोर्ट की सख्ती टिप्पणी मिली। वहीं कपिल मिश्रा ने कहा दोतरफा मोहब्बत की वजह से 67 सीटें मिलीं। लेकिन जहां मोहब्बत होती है, वहां विलेन भी होते हैं।

केजरीवाल की महाभारत के एकलव्य से तुलना

आप सरकार के 2 साल - फोटो : अमर उजाला
गोपाल राय ने केन्द्र में बैठे नेताओं को सत्ता का मठाधीश करार देते हुए अरविंद केजरीवाल की महाभारत काल के एकलव्य से तुलना की। राय ने कहा जिस तरह से सत्ता और शासन केचक्र और नियम की वजह से धनु विद्या में आगे बढने वाले एकलव्य का अंगूठा काटा गया।

उसी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की कोशिश हो रही है। लेकिन ये साफ कर दूं कि न एकलव्य को कोई खत्म कर पाया, न कोई केजरीवाल को खत्म कर पाएगा।

दो साल बेमिसाल में किसे मिली जगह
-स्कूलों में 8 हजार नए कमरे, 21 नए स्कूल भवन, 54 मॉडल स्कूलों में विशेष सुविधा, रीडिंग मेला, मेगा पीटीएम, प्रधानार्य और मेंडर शिक्षकों की विदेश ट्रेनिंग, निजी स्कूल में फीस बढने से रोकना।
-एनएसआईटी, आईआईआईटी और डीटीयू विस्तार।
-आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक और उसे द वाशिंगटन पोस्ट और कोफी अन्ना से मिली प्रशंसा।
-जलबोर्ड में 12.56 लाख को शून्य पानी बिल, वॉटर-सीवर विकास शुल्क 100 रुपये प्रति वर्गमीटर, अनाधिकृत कालोनी में पीने का पानी, द्वारका और बबाना में पानी प्लांट, यमुना-सफाई और सौंदर्यीकरण के साथ जलबोर्ड राजस्व में वृद्धि।
-सस्ती बिजली, सुविधा युक्त नाइट शेल्टर, झुग्गी वालों को फ्लैट्स और शौचालय।
-पर्यावरण केलिए ऑड ईवन और कार फ्री आयोजन, बैटरी रिक्शा को सब्सिडी, प्रदूषण फैलाने वालों के चालान।
-बसों के11 नए डिपो, क्लस्टर की नई सें, ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस।
-नए फ्लाईओवर की शुरआत तो प्रशासनिक सुधार में शादी का पंजीकरण सस्ता करना, भूमि रिकार्ड का कंप्यूटरीकरण, ई डिस्ट्रिक्ट।
-बिल बनाओ-ईनाम पाओ, यूनिफाइड बिल्डिंग बाइलाज, अनाधिकृत कालोनियों में विकास कार्य।
-श्रमिक विकास मिशन, खाद्य आपूर्ति विभाग में ई राशनर्का और प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइज, राशन कार्ड पोर्टबिलिटी।
-आसान फिल्म शूटिंग और कार्यक्रम प्रक्रिया, तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन

भविष्य के लिए क्या दिखाए सपने

aap - फोटो : अमर उजाला
-विश्व मॉडल बनने वाला एक एलिवेटेड साइकिल ट्रैक बनाएंगे।
-अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के लोधी रोड और कराला गांव में दो नए कैंपस प्रस्तावित।
-ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड कॉरिडोर बनाएंगे, बारापुला में काम चल रहा है
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मेट्रो फेज-4 में 116 किमी ट्रैक जुड़ेगा तो नई बसों की खरीद, 10 हजार ऑटो रिक्शा परमिट देने केसाथ मास्टर प्लान बनाएंगे।
-अगले 4-5 महीने में एक हजार मोहल्ला क्लीनिक।
-बुराड़ी, अम्बेडकर नगर और द्वारका के अस्पताल बड़े बिस्तर केसाथ पूरे होंगे।
-आम आदमी कैंटीन में 10 रुपये खाना देने केलिए 100 सेंटर बनेंगे।
-हर नागरिक का स्वास्थ्य स्मार्टकार्ड और स्वास्थ्य बीमा होगा।
-न्यूनतम मजदूरी केऌ लिए कमेटी की अंतिम बैठक हो चुकव्ी, इसी महीने न्यूनतम मजदूरी बढने का अनुमान।
-बिहार-पूर्वांचल से भी अच्छी सुविधा छठ व्रतियों को दिल्ली में देने केलिए छठ घाट बनेंगे।
-यमुना किनारे सौंदर्यीकरण और यमुना सफाई का काम तेजी से बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें